3 दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताबें | Most Mysterious Books in The World Facts December 30, 2020December 30, 2020 3 दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताबें “Most Mysterious Books in The World” मानव सभ्यता को इतिहास ने ऐसी अनेकों किताबें दी हैं जोकि उसके आगे के जीवन के लिए एक मार्गदर्शिका के रूप में काम करती हैं। इन पुस्तकों को हम वेद, पुराण, शास्त्र और अन्य Holey Books के नाम से जानते हैं। यह बुक्स अलग-अलग जाति धर्म और धर्म-संप्रदाय को मानने वाले लोगों के लिए उनके जीने का फलसफा है। ये किताबें आमतौर पर हमें ज्ञान उपदेश या जीवन के रहस्यों के बारे में बताती हैं | लेकिन पवित्र किताबों के विपरीत दुनिया में कुछ किताबें ऐसी भी हैं जिन्हें बेहद रहस्यमय और खतरनाक माना जाता है। माना जाता है कि इन किताबों में अनेकों ऐसी बातें लिखी गई हैं जिन्हें इंसान न ही जानें तो ठीक है पर चलिए दोस्तो शुरू करते हैं आज का लेख और जानते हैं इन रहस्यमय और शैतानी किताबों के बारे में। Contents hide 1 3 दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताबें 2 Most Mysterious Books in The World 2.1 Codex Gigas 2.2 The Book of Soyga 2.3 The Grand Grimoire 3 दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताबें Most Mysterious Books in The World Codex Gigas Codex Gigas जिसे लोग Devil’s Bible के नाम से भी जानते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस किताब को 13वीं शताब्दी में एक बेनेडिक्टाइन मठ में संन्यासी (Monk) द्वारा लिखा गया था। इस संन्यासी ने अपने पंत के कुछ महत्त्वपूर्ण नियमों का उल्लंघन किया था जिसके कारण Bohemia (Czech Republic) के राजा ने उसे दीवारों में चुनवा देने का आदेश दिया | लेकिन दीवार में चुनवाये जाते वक्त उस संन्यासी (Monk) ने राजा के आगे एक प्रस्ताव रखा कि यदि वो उसकी जान बख्श दे तो बदले में वो संन्यासी (Monk) राजा को एक ऐसी किताब लिखकर देगा जिसमें दुनिया का सारा ज्ञान मौजूद होगा। राजा ने उस संन्यासी (Monk) की शर्त को मान लिया और उसे इस किताब को लिखने के लिए जरूरी सभी समान मुहैया करवा दिया गया। लेकिन एक रात में एक ऐसी किताब को लिखना जिसमें बेशुमार रहस्य हो वाकई नामुमकिन काम था। (Most Mysterious Books in The World) तब उस संन्यासी ने शैतानी मंत्रों द्वारा Lucifer का आहवान किया और Lucifer से अपनी आत्मा का सौदा हो जाने के बाद उसने उस संन्यासी की इस किताब को लिखने में मदद की। यह किताब 36 इंच लंबी, 20 इंच चौड़ी और लगभग 8.5 इंच मोटी है जिसमें शुरुआत में 320 पेज थे। इस किताब के पन्नों के लिए गधों और घोड़ों की चमड़ी का इस्तेमाल किया गया था। इसका वजन लगभग 34 किलो के आसपास है और इसमें अनेको तरह की शिल्पकारी की गई है। (Most Mysterious Books in The World) यह किताब मध्यकालीन युग की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक है। इस किताब में Bible के अनेको अंशों और उपदेशों को लिखा गया है लेकिन किताब के कुछ पन्ने पलटने के बाद Devil की एक 19 इंच लंबी तस्वीर बनाई गई जिसमें Devil यानी शैतान को अपने असली रूप में दर्शाया गया है। इसे भी पढ़े – Top 10 Motivational Books जो आपको जरूर पढ़नी चाहिये | Best Inspirational Motivational Self Help Hindi Books इस तस्वीर के बाद के कुछ पन्नों पर अजीब तरह के कर्मकांडों और क्रिया कलापों का जिक्र किया गया है जोकि ऐसी तांत्रिक क्रियाएं हैं जिनके द्वारा Devil से संपर्क किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस किताब में शैतान और शैतानी ताकतों को हासिल करने की ऐसी विधियों को लिखा गया है जोकि इंसानों से दूर ही रहे तो अच्छा। इस किताब में पहले 320 पेज हुआ करते थे लेकिन बाद में किसी ने इसके 10 पन्नों को निकाल दिया। इन पन्नों को किसने निकाला ? क्यों निकाला ? यह आज भी एक राज है और उससे भी बड़ा राज यह है कि आखिर उन 10 पन्नों पर ऐसी कौन सी जानकारी मौजूद थी जिसे दुनिया के सामने आने से रोका गया। इस किताब की प्रतिलिपियां ढूंढना बेहद मुश्किल है लेकिन Dark Web पर इस किताब की कॉपी को खरीदा और बेचा जा रहा है। हालांकि इस किताब की Original कॉपी को फिलहाल Czech Republic के National Library में रखा गया है जहां इस पर आज भी कई रिसर्च चल रही हैं। इस किताब पर National Geographic ने एक Documentary भी बनाई है जहां इस किताब के बारे में विस्तार से बताया गया है। (Most Mysterious Books in The World) The Book of Soyga The Book of Soyga जिसे Book of Death के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि ये एक बेहद Mysterious बुक है जिसके इतिहास की सही सही जानकारी आज तक किसी के पास नहीं है | लेकिन ऐसा माना जाता है कि इस किताब में अनेक जादुई क्रियाओं और आत्मा से जुड़े अनेक अनसुलझे रहस्यों के बारे में बताया गया है। इस किताब को एक Secret Codes की भाषा में लिखा गया है जिसमें हर एक शब्द को एक Grid के अलग अलग Section में रखा गया है। इन Grids में लिखे गए शब्दों का असल मतलब आज के समय में किसी को नहीं पता लेकिन माना जाता है कि सन् 1552 में तब के समय के मशहूर विद्वान John Dee के पास यह किताब थी जिसे John Dee ने Decode करने की पुरजोर कोशिश की थी। इस बुक में लगभग 40 हजार वर्ष को काफी अजीबो गरीब ढंग से लिखा गया है। जैसे जैसे John Dee ने इस किताब के कुछ अंशों को Decode करना शुरू किया वो समझ गए कि यह किताब जादुई मंत्रों से भरी हुई है | (Most Mysterious Books in The World) लेकिन महज कुछ ही बात को Decode करने में John Dee की सारी उम्र चली गई और उनके मरने के बाद यह किताब कहां गई। इस किताब की मालूमात किसी के पास नहीं थी अतः इस किताब को एक विलुप्त किताब मान लिया गया। लेकिन सन् 1990 में अचानक इस किताब को British Library के एक कोने में पाया गया। इसे भी पढ़े – इतिहास के 10 रहस्यमय संयोग | 10 Amazing Facts In Hindi ठीक उसी समय के आसपास इस किताब की एक और प्रतिलिपि Bodleian Libraries of Oxford में जादुई तरीके से बरामद हुई। दोनों ही जगह के अधिकारियों का यह दावा था कि इससे पहले यह किताब उन Libraries में नहीं थी। आज भी यह किताब इन दोनों Libraries में पड़ी हुई है और आज भी इस किताब को कोई भी Decode नहीं कर सका है। The Grand Grimoire इस किताब को एक ऐसे इंसान द्वारा लिखा गया था जिसके बारे में यह माना जाता था कि वो किसी बुरी आत्मा के वश में था। इस किताब को 15 शताब्दी के शुरुआती वर्षों में लिखा गया था। इस किताब में काले जादू और शैतानी आत्माओं को बुलाने की कई विधियों का विस्तृत वर्णन है साथ ही इस किताब में तांत्रिक क्रियाओं और शैतान यानि Devil को इंसानी बलि देने की क्रिया को भी विस्तार से समझाया गया है। (Most Mysterious Books in The World) ऐसा माना जाता है कि यह किताब पढने वाले के दिमाग पर इतना बुरा असर डालती है कि जो भी इस किताब को पूरा पढ़ लेता है वो बुरी आत्माओं के काबू में आ जाता है। यानि की किताब को पढ़ने वाला व्यक्ति एक तरह से Brain wash कर दिया जाता है। इस किताब से हो सकने वाले दुष्परिणामों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया कि इस किताब को लोगों की पहुँच से दूर कर दिया जाए। इस कारण इस किताब को अनेकों तरह के तंत्र मंत्र करने के बाद Vatican City के एक गोपनीय जगह पर रख दिया गया ताकि यह किताब किसी भी इंसान की पहुँच से बाहर रहे। इसे भी पढ़े – लिओनार्दो दा विंची के बारे में 15+ आश्चर्यजनक तथ्य | 15 Amazing Facts About Leonardo Da Vinci यूं तो किताबें हमारे मानसिक विकास के लिए एक सबसे जरूरी साधन है लेकिन आज के लेख में बताई गयी किताबें इसके विपरीत… कुछ विशेष इंसानों को असामान्य शक्तियां प्रदान करने के लिए लिखी गई थी। इसलिए इनसे दूर रहना ही ठीक है। (Most Mysterious Books in The World) अगर आपको कभी ऐसी रहस्यमय लेकिन खतरनाक किताब पढ़ने का मौका मिले तो क्या आप इन्हें पढ़ने की जुर्रत करेंगे। आप अपने जवाब हमें कमेंट बॉक्स द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं और यदि आप हमसे कुछ टॉपिक्स शेयर करना चाहें तो आप अपने सजेशंस [email protected] पर शेयर कर सकते हैं। यदि आपको आज का Most Mysterious Books in The World पसंद आया तो आप इस Most Mysterious Books in The World को Share जरूर करें | बहुत जल्द मिलेंगे एक नयी Post में एक नये रहस्य के साथ तब तक के लिए अलविदा। Share on Facebook Share Share on TwitterTweet Share on Pinterest Share Share on LinkedIn Share Share on Digg Share